नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य दरबार और भंडारा कल
Grand court and bhandaara tomorrow on Hanuman Jayanti at Neelkanth Dham

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रूद्रपुर। गंगापुर रोड शैलजा कालोनी स्थित श्री नीलकंठ धाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल शनिवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जानकारी देते हुए श्री नीलकंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन खुराना ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां की गयी हैं। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कल 12 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजेगा। जिसका शुभारम्भ स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र जी करेंगे। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी आयोजित होगा। भव्य दरबार में प्रसिद्ध भजन गायक रितेश मनोचा अपने भजनों से बालाजी महाराज का का गुणगान करेंगे। इसके अलावा भजनों की प्रस्तुति देने के लिए भजन गायक पवन खनिजो, विनीत अरोरा, सुमित वार्ष्णेय एवं कु0 वंशिका मनोचा को भी आमंत्रित किया गया है। रात भर चलने वाले विशाल दरबार में बाबा को छप्पन भोग लगेंगे और फूलों की होली भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। सचिन खुराना ने श्रद्धालुओं से दरबार और भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Subscribe to my channel


