देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2025 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भिवाड़ी द्वारा जिला हॉस्पिटल भिवाड़ी के प्रांगण में पब्लिक स्वास्थ्य जागरूकता के रूप में मनाया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2025 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भिवाड़ी द्वारा जिला हॉस्पिटल भिवाड़ी के प्रांगण में पब्लिक स्वास्थ्य जागरूकता के रूप में मनाया गया ।

 इस वर्ष की विशेष थीम है

 स्वस्थ शुरुआत आशावादी भविष्य ,,यह वर्तमान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए दी गई है ।जिला अस्पताल भिवाड़ी में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष डॉ अजय गोयल ने सभी को संबोधित किया।

 रेडक्रास सोसायटी खैरथल तिजारा चेयरमैन डॉक्टर रूप सिंह में उपस्थित ,आशा वर्कर एवं ए एन एम समूह को आई ऐम ऐ द्वारा आयोजित सेमिनार में हिस्सेदारी के लिए बहुत सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विपुला गढ़ ने किया।

 विशेषज्ञ वक्ताओं ने उपस्थित आशा बहनों को निम्न विषयों पर व्याख्यान दिए

 गर्भवती माता को भोजन व्यायाम आराम आदि के दिनचर्या डॉक्टर अनविका बंसल ने बताते हुए ,नो फास्ट फूड का की सलाह दी।

डॉक्टर गरिमा गोयल ने गर्भावस्था के दौरान कब-कब क्या-क्या चेकअप करवाना चाहिए ऐवं टीकाकरण से बचाव बताया।

डॉक्टर एस के गुप्ता महिला रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल अआपने खैरथल तिजारा में सरकारी प्रयासों से किस तरह मातृ मृत्यु दर कम हुई है इसके बारे में बताया।

 डा मुदित मित्तल ने नवजात शिशु की कैसे करें देखभाल इस विषय पर स्तनपान को प्रमोट करने के लिए संबोधित किया ।

डॉ कैलाश राजौरा शिशु रोग विशेषज्ञ ने बच्चों के टीकाकरण एवं नवजात का पोषण विषय पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉक्टर के के शर्मा, डॉक्टर प्रदीप जी, डॉक्टर मनीष चौहान, डॉक्टर नीरज अग्रवाल ,डा दीपक शिखा डॉक्टर सोम प्रकाश यादव, सेक्टर इंचार्ज डॉक्टर श्रीमती मीना डॉक्टर मीणा जी,डा प्रदीप अग्रवाल ,डॉक्टर चेतन ,डा उदित आदि सभी उपस्थित रहे ।

आई एम ए की तरफ से गणमान्य का स्वागत उनको पौधा भेंट करके किया गया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button