देवभूमि उद्यमिता योजना के सहयोग से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन,24 मार्च 2025 को हुई थी शुरुरात
With the support of Devbhoomi Entrepreneurship Scheme, a 12-day entrepreneurship development program is being organized at Government Postgraduate College, Bajpur, it started on 24 March 2025


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
बाजपुर…देवभूमि उद्यमिता योजना के सहयोग से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 24 मार्च 2025 को हुई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता कौशल का विकास करना एवं उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र की व्यवहारिक जानकारी देना है।
कार्यक्रम के दसवें दिन, आज दिनांक 3 अप्रैल 2025 को, प्रतिभागियों को एक औद्योगिक भ्रमण पर श्री कृष्ण केमिकल्स लिमिटेड, जो एलम (Alum) के निर्माण में अग्रणी है, ले जाया गया। इस भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने निर्माण इकाई के विभिन्न विभागों तथा गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। इस भ्रमण में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की ओर से डॉ. अतुल उप्रेती, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. संगीता, एवं कुमारी स्नेहा, तथा देवभूमि उद्यमिता योजना से श्री सुमित मिश्रा प्रतिभागियों के साथ मौजूद रहे। श्री कृष्ण केमिकल्स लिमिटेड की ओर से श्री अरमान अली ने प्रतिभागियों को निर्माण और गुणवत्ता परीक्षण से संबंधित सभी विभागों का मार्गदर्शन किया और विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों ने इस व्यावहारिक अनुभव को अत्यंत लाभकारी बताया। भ्रमण के अंत में डॉ. अतुल उप्रेती एवं डॉ. कम्बोज ने प्राचार्य महोदय एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से श्री अरमान अली, उच्च प्रबंधन, तथा विशेष रूप से श्री अनूप सिंह का इस महत्वपूर्ण और उपयोगी औद्योगिक भ्रमण हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया।
यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें व्यावसायिक जगत की वास्तविकताओं से परिचित होने का अवसर मिला।
Subscribe to my channel


