देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
आज औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में गुर्जर आंदोलन के संस्थापक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी का तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के आयोजन करता बाबा मोहन राम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री अमर भगत जी ने कर्नल साहब के चित्र पर दीपक प्रज्वलित किया,, अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
शहीद हुकम सिंह लाइब्रेरी सेक्टर 2 यूआईटी भिवाड़ी में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर रूप सिंह ,प्रवक्ता गुर्जर आंदोलन थे।
समारोह की अध्यक्षता सभापति नगर परिषद भिवाड़ी श्री शीशराम तंवर जी ने की।इस अवसर प्रधानाचार्य छत्र सिंह जी,, धारासिंह गुरूजी,श्री रमेश नागर जी व लाइब्रेरी संचालक श्री सतपाल दायमा जी का सम्मान किया गया।
श्री भूरा भिदुडी,श्री सूबे सिंह सैदपुर,श्री जे डी दायमा जी ने विचार रखे।
मुख्य वक्ता डा रुपसिंह ने, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को समाज का प्रेरणा पुंज बताया ऐवं उपस्थित विधार्थियों को ,कठिन मेहनत कठोर अनुशासन, संगठन शक्ति द्वारा अन्याय का मुकाबला करने वाला बनने का आह्वान किया। सभा अध्यक्ष श्री शीशराम तंवर जी ने भविष्य में कर्नल साहब की स्मृति में और बड़ा आयोजन करने का संकल्प लिया।आयोजक ,बाबा मोहन ट्रस्ट की तरफ से अमर भगत जी ने धन्यवाद दिया।

Subscribe to my channel


