देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

शिक्षिका को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी की शिक्षिका पुष्पा त्यागी का सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व ईश वंदना से की गई।पुष्पा त्यागी अपने कार्य के प्रति समर्पित, विद्यार्थियों के साथ मित्रवत व्यवहार, आत्मविश्वासी तथा सभी के लिए प्रेरणा की स्रोत रही। मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकॉस ने संस्था के प्रति त्यागी मैम के 29 वर्षों के योगदान व समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य फादर सोबिन के थॉमस ने मैम की अध्यापन शैली, व्यवहार तथा उनके कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें भावी पीढ़ी के लिए आदर्श बताया। प्रतिभा मैम व एन सजी ने अपने अनुभव साझा किए। उपप्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी ने आभार व्यक्त करते हुए मैम के अनुशासन को आदर्श बताया व कार्य के प्रति उनके समर्पण भाव की प्रशंसा की। मंच संचालन श्रीमती देविका कपूर के द्वारा किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button