उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी पी शर्मा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्तायो के साथ पहुंचे दरिया नगर, जहां उन्होंने रोडवेज शासन के द्वारा तोड़े गए मकान परिवार वालों के परिवार जनों से की मुलाकात 

Former Municipality President Mrs. Meena Sharma and Metropolitan Congress Committee President C.P. Sharma along with dozens of Congress workers reached Dariya Nagar where they met the family members of the families whose houses were demolished by the Roadways Administration.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…दरिया नगर बस स्टेशन के पास बड़ी बेरहमी से दर्जनों मकानों को ध्वस्त करने के बाद प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को अभी तक पुनर्वासित न किये जाने और उन्हे मुआवजा न दिये जाने से आक्रोशित कांग्रेस जनों ने प्रशासन की तीव्र निंदा की है, इधर शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी पी शर्मा के साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता दरिया नगर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार जनों से मुलाकात की, यहां श्रीमती शर्मा एक बुजुर्ग महिला पर हुई ज्यादती की बातें सुन कर भावुक हो गयी, उन्होंने कहा रुद्रपुर में चार इंजन की सरकार के होते हुए भी लोगो पर अनावश्यक कहर जारी है, महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा ने कहा की भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है, उन्होंने जिलाधिकारी से पीड़ितों का जल्दी से जल्दी पुनर्वास की मांग की, इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद पूदेना सैनी, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button