बेटी पड़ाओ, बेटी बचाओ, का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां ही सुरक्षित नही है… पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा
Daughters are not safe in the BJP government which gave the slogan of 'Beti Padhao, Beti Bachao'... Former Municipal President Meena Sharma


ब्यूरो रिपोर्ट … अनीता पाल
रुद्रपुर…उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और ६६ विधान सभा रुद्रपुर से विद्यायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है की जब तक महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ करने और उनके साथ अभद्रता करने वाले निगम पार्षद शिव कुमार गंगवार को गिरफ्तार नही किया जाता, महिला कांग्रेस चुप नही बैठेगी, उन्होंने कहा की बेटी पड़ाओ, बेटी बचाओ, का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां ही सुरक्षित नही है, श्रीमती शर्मा ने कहा की ऐसी महिला विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई भी अधिकार नही है, उन्होेंने एस एस पी कार्यालय घेराव कार्यक्रम में पहुंची दर्जनों महिलाओं का आवहान किया की वह भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने में आगे आये, इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी पी शर्मा, ने भी संभोदित् किया, बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एस पी अपराध निहारिका तोमर को ज्ञापन भी सौंपा,इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राम प्रसाद, निगम पार्षद चिराग कालरा, जितेश् शर्मा, अशफाक अहमद, पार्षद अंजलि कोली, पूर्व मेयर प्रत्यासी ममता रानी, पूर्व मेयर प्रत्यासी सुनील आर्य,प्रीति साना,संभू मौर्य, अवरार अहमद, रविंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष सतीश कुमार, पूनम गुप्ता, सरोज रानी, गीता गुप्ता, दिनेश मौर्य, मुरारी लाल, अनिल शर्मा, बाबू विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


