ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

XSOS के प्रशिक्षार्थियों को किया गया सम्मानित 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी जेवियर एजुकेशनल सोसायटी के तत्वाधान में संचालित सामाजिक संस्था जेवियर सोसियल आउटरीच सर्विस के प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले प्रशिक्षार्थियों को योग्यता प्रमाण पत्र व परितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व ईश वंदना से की गई। श्रीमती संजू ने स्वागत भाषण से सभी का स्वागत किया। संस्था के निर्देशक फादर सेबास्टियन ने संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे कोर्स जैसे सिलाई प्रशिक्षण,ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण व स्पोकन इंग्लिश आदि के बारे में बताते हुए कहा कि ये कोर्स आजीविका कमाने व व्यवसाय करने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रशांत पिपलानी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा इन कार्यों से समाज का उत्थान तो हो ही रहा है साथ-साथ में ये प्रशिक्षण महिलाओं व युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनने व जीविकोपार्जन करने में सहायक है।

प्रधानाचार्य फादर सोबिन के थॉमस, उपप्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी, कोर्डिनेटर सिस्टर स्टेला व सिस्टर मारिया ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सिलाई मशीन व अन्य प्रशिक्षार्थियों को अन्य उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

श्रीमती सारिका ने उपस्थित आवाम का आभार प्रकट किया तथा मंच संचालन श्रीमती अनीता शर्मा ने किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button