जसोल। अणुव्रत समिति जसोल द्वारा सोमवार, 24 मार्च को शाम 6:55 बजे जसोल मस्जिद में रोजा इफ्तारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के मंत्री सफरूखान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक सद्भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
सफरूखान ने बताया कि पवित्र रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं, जो एक पुण्य कार्य माना जाता है। इस दौरान नमाज और इबादत का विशेष महत्व होता है। जसोल मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शौकत अली पांच वक्त की नमाज अदा करवाने के साथ-साथ रात को तरावीह भी पढ़ाते हैं।
अणुव्रत समिति ने सभी रोजेदारों से अपील की है कि वे इस रोजा इफ्तारी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक सौहार्द को मजबूत करें।