अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टपूकडा थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही

संवाददाता दीपक शर्मा

 

 टपूकडा थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही

 39.8 मिली ग्राम मादक पदार्थ चिटा के साथ 1 शातिर अपराधी गिरफ्तार। हमरा कानिगणो की सूचना पर मन थानाधिकारी टपूकडा सूचना की तस्दीक हेतू एक विशेष टीम का गठन कर स्वयं के नेतृत्व मे संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की जाकर एक व्यक्ति को दस्तयाब किया, जिसके पास मिली प्लास्टिक की थैली मे अवैध मादक पदार्थ चिटा मिला। दस्तयाब किये गए व्यक्ति के पास मिले अवैध मादक पदार्थ चिटा का वजन किया गया तो कुल वजन 39.8 मिली ग्राम था जिसे एन. डी. पी. एस. एक्ट के प्रावधानों के अनुसार जब्त किया गया व शख्स भूपेन्द्र सिह पुत्र कश्मीर सिह जाति रायसिख उम्र 25 साल निवासी लाडमका पुलिस थाना खुशखेडा जिला खैरथल तिजारा राज० को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही पर थाना टपूकडा पर प्रकरण संख्या 73 / 2025 धारा 8/21 एन. डी. पी. एस. एक्ट मे कायम कर अनुसधान श्री हनूमान प्रसाद उनि. थानाधिकारी खुशखेडा द्वारा किया जा रहा है।

     गिरफतार मुल्जिम :- प्रकरण मे मुल्जिम भूपेन्द्र सिह पुत्र कश्मीर सिह जाति रायसिख उम्र 25 साल निवासी लाडमका पुलिस थाना खुशखेडा जिला खैरथल तिजारा राज० को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी :- प्रकरण मे गिरफतार मुल्जिम के कब्जे से 39.8 मिली ग्राम मादक पदार्थ चिद्रटा बरामद किया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button