देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

ओशी फाउंडेशन द्वारा झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई होली

 

 

ओशी फाउंडेशन ने झुग्गी-झोपड़ी में पढ़ने वाले ओपन एयर क्लास के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारियाँ, गुलाल और मिठाइयाँ वितरित की गईं। बाबा मोहन राम के लख्खी मेले को ध्यान में रखते हुए ओपन एयर क्लास में तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई, तो बच्चों के साथ आज होली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने होली के गीत गाए, नृत्य किया और रंगों से खेलते हुए हर्षित वातावरण बनाया। इस मौके पर ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने उपस्थित होकर बच्चों को होली का महत्व समझाया और प्रेम एवं एकता का संदेश दिया। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायक कहानी सुनाई, जिससे बच्चे अत्यंत उत्साहित हुए।

फाउंडेशन के आमंत्रित अतिथियों ने भी बच्चों के साथ रंगों की होली खेली और उनकी प्रसन्नता में शामिल हुए। संजय धारीवाल, नवनीत गुप्ता, प्रदीप, दीपक और विजय जी ने बच्चों की खुशी को देखकर उनकी सराहना की। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा, गिरिराज गुप्ता, केशव, राहुल शर्मा, संजय धारीवाल, नवनीत गुप्ता, दीपक, प्रदीप, पंकज, शंकर, आशा, मोना और पूनम जी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button