विधायक शिव अरोरा ने एन झा कॉलेज के सामने राज्य योजना से स्वीकृत प्रीत बिहार को जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर किया शुभारंभ
MLA Shiv Arora inaugurated the construction work of the main road leading to Preet Bihar approved by the state plan in front of N Jha College by cutting the ribbon

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने नेशनल हाइवे 87 से वार्ड न. 25 प्रीत बिहार मुख्य मार्ग को जाने वाले राज्य योजना से स्वीकृत 500 मीटर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया। वही प्रीत बिहार फाजलपुर मेहरौला पहुँचने पर स्थानीय लोगो द्वारा विधायक शिव अरोरा का जोरदार स्वागत किया,साथ ही विधायक अरोरा ने मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुरुआत की, विधायक ने कहा प्रीत बिहार क्षेत्र व आबादी की दृष्टि से बहुत बड़ा वार्ड है ओर विधायक बनने के बाद से उनके द्वारा कई बड़े मार्ग जो प्रीत बिहार मे दशकों से नहीं बने थे उनका कार्य शिव अरोरा के कार्यकाल मे हुआ, वही विधायक शिव अरोरा ने कहा यह एन झा कॉलेज के सामने प्रीत बिहार को जाने वाला रोड पूर्णतय क्षतिग्रस्त था जहाँ आये दिन दुर्घटना घटित होने की खबरें सामने आती थी, वही इस मार्ग के बनने से अवगमन काफ़ी सुलभ होगा, विधायक अरोरा बोले क्षेत्र मे लगातार कार्य गतिमान है ओर पीछे तीन साल से प्रीत बिहार मे काफ़ी कार्य हुऐ है ओर बहुत जल्द बारदारी को जाने वाली रोड का कार्य भी प्रारम्भ होगा, इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा जनता मे विश्वास क़ायम हुआ है कि उनका विधायक हर कार्य के लिये ईमानदारी से प्रयास करता है जिसके परिणाम धरातल पर नजर आते है।
इस दौरान पार्षद पति संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, अवतार सिंह, जसवंत सिंह, भीमसेन गुप्ता, प्रसादी लाल कोली, नीलकंत, उपेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, त्रिलोचन सिंह रामयादव, जीतेन्द्र हुंडल, देवेंद्र रस्तोगी, विकी छाबड़ा, दीपक मौर्य, दीपक सक्सेना, रवि दिवाकर, सुनील यादव, गिरीश पाल, महेश गंगवार, रामनाथ गुप्ता अरविन्द सिंह प्रदीप शर्मा, मयंक कक्कड़, अनमोल विर्क, नौबतराम, विक्की वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


