देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाबी सभा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम एवं होली समारोह का होगा आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाबी सभा सोसाइटी भिवाड़ी द्वारा 8 मार्च 2025 को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पंजाबी वाटिका भिवाड़ी में प्रातः 11:30 बजे शुरू होगा, जिसमें पंजाबी सभा समिति के सभी सदस्य एवं पंजाबी महिला शक्ति सहित समाज के अन्य सदस्य और बच्चे भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सभी पंजाबी महिलाएं विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देंगी और भिवाड़ी में स्वच्छ वातावरण का संदेश देंगी। पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजय लांबा ने बताया कि इसके अलावा पंजाबी महिला शक्ति पंजाबी वाटिका में 9 मार्च रविवार को शाम 5:00 बजे फूलों की होली समारोह मनाने का भी आयोजन कर रहे हैं पंजाबी सभा सोसाइटी भिवाड़ी सभी सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेंगे ताकि हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम उठा सकें।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button