वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुरागआर्य के निर्देशानुसार साइबर क्राइम की रोकथाम किला थाने में बैठक में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान का रहा सहयोग
As per the instructions of Bareilly Senior Superintendent of Police Anurag Arya, Rashtriya Manav Seva Sansthan extended cooperation in the meeting held at Kila police station on prevention of cyber crime

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
बरेली…आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में कोतवाली किला थाना जनपद बरेली में शहर में हो रहे साइबर क्राइम इंटरनेट के माध्यम से भोले भाले लोगों को फंसा कर ठगी की रोकथाम के लिए इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना किला बरेली में बैठक जिला विधिक प्राधिकरण बरेली एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान व सामाजिक संगठनों के समाजसेवीको बीच संपन्न हुई क्राइम इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया आज की बैठक अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर साइबर क्राइम अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य बैठक की गई जिसमें जिला विधिक प्राधिकरण बरेली एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान व समाजसेवियो को सहयोग में सम्मिलित किया जिससे साइबर क्राइम पर अंकुश लगे और साइबर अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई हो सके और साइबर क्राइम बैठक हर माह के प्रथम बुधवार को कला थाना बरेली के सभागार में निर्देशानुसार होगी! विधिक सुविधा के लिए सपना द्विवेदी ने साइबर क्राइम से पीड़ितों को जिला विधिक प्राधिकरण बरेली द्वारा सरकारी अधिवक्ता उत्तर प्रदेश लीगल सर्विस अथॉरटी द्वारा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने साइबर क्राइम रोकने को हर संभव मदद के साथ साइबर क्राइम के शिकारी हुए लोगों को जागरुक करते हुए न्याय प्रक्रिया में अपने संस्थान द्वारा मदद करने को कहा और सुझाव दिया अपनी बैंक का खाता नंबर एवं ओटीपी नंबर अनजाने व्यक्ति को ना बताएं और अंजानी काल रिसीव करने से बचे साइबर क्राइम जागरूकता बैठक में इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह, सपना द्विवेदी, हेमंत चौहान, देवांग राय, कोमल यादव, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, कमलजीत कौर, नीलम रस्तोगी, नीलम भाटो, प्रीति आर्य, सुभाष, पूनम भल्ला, प्रियंका कपूर, आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


