ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
पांच दिनों से नहीं आया नलों में पानी नहाने धोने तक की हुई भारी समस्या

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर 1 में पिछले 5 दिनों से नलों में पानी नहीं आने से स्थानीय लोगों ने परेशान होकर बीड़ा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 5 दिनों से नलों में पानी नहीं आने से उनका नहाना धोना और पीने का पानी भी समाप्त हो चुका है, कई बार नल विभाग वालों से कहा लेकिन उन्होंने कहा कि जितना पानी था उतना सब छोड़ चुके हैं और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लोगों ने बताया कि जब अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई है तब पानी की समस्या का इतना बुरा हाल है तो गर्मियों में क्या हाल होगा। लोगों ने शासन और प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Subscribe to my channel


