उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण 

District Election Officer Nitin Singh Bhadauria inspected the EVM warehouse.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर- जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखी जाये तथा सीसी टीवी कैमरे के स्टोरेज ब्रेकअप पर भी नजर रखे साथ ही वेयर हाउस की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे जिला कांग्रेस कार्यालय सचिव मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा संदीप बाजवा आदि उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button