देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में लगेगा श्री बांके बिहारी जी का दिव्य दरबार भक्ति की अलख जगाने का संकल्प

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी: श्री बांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट के तत्वावधान में 3 मार्च से 12 मार्च तक भक्ति रस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवम चतुर्वेदी जी महाराज (Sonu Pandit Ji) के पावन सानिध्य में यह दिव्य दरबार भिवाड़ी, धारूहेड़ा, तावडू, बहरोड़, गुड़गांव और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर भक्तों के लिए खुला रहेगा।

मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ होगा आयोजन

श्री बांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य भिवाड़ी की पावन धरा पर श्री बांके बिहारी जी का भव्य मंदिर बनाना है। इसी संकल्प के साथ ट्रस्ट भक्तों को निशुल्क भक्ति दर्शन और भजन संध्या का लाभ देने जा रहा है।

ट्रस्ट के सदस्य और सहयोगी

इस आयोजन में ट्रस्ट के कई प्रमुख सदस्य तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं, जिनमें श्रीमान राम अनुज त्रिपाठी, आरके शर्मा, मोहन स्वरूप, अवधेश यादव, शिवदान सिंह, गौरव गोसाई, अखिलेश सिसोदिया, आलोक चौहान, सुरेंद्र शर्मा, गौरव सिंह, जसवंत दायमा, जय दायमा, हर्षित शर्मा, आशीष दीक्षित, जितेंद्र शर्मा आदि शामिल हैं।

भक्तों को मिलेगा आध्यात्मिक लाभ

इस विशाल दरबार में श्रीमद्भागवत कथा, संकीर्तन, भजन संध्या, हवन-पूजन आदि का आयोजन होगा। श्रद्धालु प्रेम, भक्ति और संकीर्तन के मधुर रस में सराबोर होकर बांके बिहारी जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकेंगे।

ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस दिव्य भक्ति महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और भगवान श्री बांके बिहारी जी की कृपा प्राप्त करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button