ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

639 यूनिट रक्तदान हुआ रोटरी क्लब भिवाड़ी एवं रेड क्रॉस के सहयोग से होंडा कार के शिविर में

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*दिनांक 27/28 फरबरी को रोटरी क्लब भिवाड़ीं ने रेड क्रॉस सोसाइटी खैरतल तिजारा के सहयोग से होंडा कार लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।*

*रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। रोटरी क्लब भिवाड़ी के अध्यक्ष नीरज झालानीं एवं ने बताया रक्तदान शिविर में रक्तवीरो ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और 630 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।*

*रक्तवीरों का रोटरी क्लब भिवाड़ी,रेड क्रॉस सोसाइटी खैरतल तिजारा,रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर अलवर एवम रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*

*रोटरी क्लब भिवाड़ी /रेड क्रॉस /होंडा कार द्वारा रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर अलवर इंचार्ज डॉक्टर मधुकर गुप्ता ,रोटरी गुरुग्राम ब्लड सेंटर डॉ सुनील तनेजा एवं होंडा कार के समस्त सदस्यों का पुष्पगुच्छ,पटको एवं स्मर्ति चिह्न द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।*

*कार्यक्रम के अंत कैंप कनवीनर आरएसी जैन एवं कॉर्डिनेटर डॉ नीरज अग्रवाल ,क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी ,रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ रूप सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग ,हरीश पालीवाल , आरके भारद्वाज ,प्रशांत खंडेलवाल,विजय गुप्ता , राजकुमार गोयल, केके खंडेलवाल,खेम गुप्ता,संजय गुलाटी मयंक आर्या ,होण्डा कार से रविन्द्र सिंह (वाईस प्रेसिडेंट) डॉ अमित त्यागी (हेड हेल्थ केयर) प्रदीप डोभाल (एजीएम) सैयद जावेद (जनरल मैनेजर) की उपस्थिति रही ।*

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button