जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जुलूस के साथ घेराव में शामिल हुए ओबीसी कांग्रेस नेता

डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर

 

जयपुर। विधानसभा में केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में हुए विधानसभा घेराव में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की टीम शामिल हुई।

प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव और आल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन के नेतृत्व में शामिल हुए ओबीसी कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में 22 गोदाम सर्किल पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए राजेन्द्र सेन ने कहा कि यह भाजपा सरकार की सत्ता की हठधर्मिता की पराकाष्ठा है। सत्ता आती जाती रहती है लेकिन देश की एकता और अखंडता को क़ायम रखने के लिए कुर्बानी देने वाली देश में प्रथम परमाणु परीक्षण करने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि इंदिरा नहीं यह दुर्गा है, आज उनका अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की साधारण सी मांग है कि दादी शब्द को संसदीय कार्यवाही से हटा दिया जाए और मंत्री माफी मांग ले। अब जनता फैसला करें कि सदन कौन नही चलाना चाहता है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button