बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

राजस्थान का विकासोन्मुख है यह बजट:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

      भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने बुधवार को प्रदेश की भाजपा सरकार ने विधानसभा में राजस्थान की वित्तमंत्री उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट को राजस्थान का विकासोन्मुख बजट बताते हुए पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणा के लिए आभार जताया।

       भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बांठिया ने बताया कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।विधानसभा में पेश किए बजट युवाओ के लिए व महिलाओं के लिए नई दिशा देगा।उन्होंने ने कहा कि पेश बजट में सरकार ने हजारों पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा की है।राइजिंग राजस्थान के आयोजन के बाद उद्योग के लिए नई नई घोषणाएं की है।

उन्होंने ने बजट में बालोतरा के लिए शहर में क्लीन इको सिटी की घोषणा,बालोतरा को स्मार्टसिटी में शामिल करने को योजना,आगामी 3 वर्ष में क्लीन व ग्रीनसिटी बनाने की घोषणा।नए जिलों के लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।जिले में पानी स्टॉरेज के लिए 19 करोड़ 70 लाख रुपये की घोषणा की है जो सराहनीय है।उन्होंने ने बताया कि बजट पूर्व व्यापारियों से लिए गए सुझावों को भी भाजपा सरकार ने पूरे करने का प्रयास इस बजट में किया है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button