बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बजट प्रावधान: जन चेतना समिति ने बताया विकासशील

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा । बालोतरा जन चेतना समिति संयोजक ओम प्रकाश बांठिया ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को विकासशील बताते हुए ,बालोतरा जिला बनने के साथ ही बालोतरा जिले में बालोतरा को स्मार्ट सिटी, क्लीन एवं ग्रीन सिटी बनाने के जो प्रावधान रखे गए हैं, सराहनीय हैं। बालोतरा के चारों ओर रिंग रोड बनाने तथा विकास के लिए विभिन्न योजनाएं जो प्रस्तावित की गई है , सराहनीय है, आवश्यकता है कि उन्हें सही रूप में अमली भूत किया जाए, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक ,नगर परिषद के चैयरमेन, चयनित प्रतिनिधि, पार्षद निष्ठापूर्वक , कर्तव्य के साथ कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में योगदान देगी ,तो निश्चित रूप से उक्त बजट बालोतरा क्षेत्र के लिए सार्थक एवं सराहनीय सिद्ध होगा।

Subscribe to my channel


