ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जवान होमगार्ड का शव मिलने से शनशनी फैली 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 भिवाड़ी के मिलकपुर गांव में एक होमगार्ड जवान का शव सरसों के खेत में मिलने से शनशनी फैली। फूलबाग थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि मिलकपुर गांव में सरसों के खेत में एक मृत अवस्था मे युवक पड़ा

 हुआ है। जिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया व भिवाड़ी सीएचसी की मोर्चरी मे रखवा दिया। मौके पर अलवर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मृतक की पहचान कमल कुमार उम्र 22 साल निवासी रेवाड़ी के नई बस्ती हाल भिवाड़ी के सेक्टर 4 में आलमपुर की ढाणी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

कमल टपूकड़ा एसडीएम कार्यालय में होमगार्ड की नौकरी करता था। साथ ही बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था। सोमवार दोपहर को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर गया। बाइक पार्क करने के बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे काफी खोजा और मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने यूआईटी थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button