उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा ने विधानसभाओं के क्षेत्रों में आयोजित किया पीडीए चर्चा कार्यक्रम

बाबा साहेब के सम्मान व संविधान की रक्षा की लिए संकल्प 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती – समाजवादी पार्टी ने बस्ती के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए। बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के दरौली में राम बहाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी लोगों ने बीजेपी सरकार की गलत नीतियों और नाकामियों पर चर्चा की और संविधान की रक्षा व बाबा साहेब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया।

इसके अलावा, रुधौली विधानसभा क्षेत्र के भादी खुर्द में लक्ष्मण चौरसिया के नेतृत्व में और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरा में मंशा राम कनौज्जिया के नेतृत्व में भी पीडीए पंचायत कर चर्चा की गई। कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव, जिला महासचिव मो.स्वाले, जिला सचिव संजय गौतम सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button