उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
डायग्नोस्टिक पैथोलोजी सेन्टरों के खिलाफ करणी सेना ने सौपा ज्ञापन जांच की मांग
समर प्रताप सिंह ने उक्त संचालकों की शैक्षिक जांच कर उचित कार्यवाही की मांग

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती – जिले के भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के बाहर से संचालित हो रहे सांई डायग्नोस्टिक सेन्टर एवं पैथोलोजी सेन्टरों के खिलाफ करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं बस्ती मंडल प्रभारी समर प्रताप सिंह के साथ पदाधिकारीयों और सदस्यों ने जिलाअधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा मांग किया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के गेट के बाहर संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलॉजी सेंट्ररो की जांच कर समुचित कार्रवाई की जाय। पत्र में कहा गया है कि इस पैथोलोजी सेन्टर के संचालक हेमन्त पाण्डेय और अन्य कार्यरत व्यक्तियों के पास कोई डिग्री नहीं है और न ही विभाग द्वारा रंजिस्टई है इस सेन्टरों पर 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण व्यक्ति अल्ट्रासाउंड और रिपोर्ट बना रहे हैं, इसके अलावा, यह सेन्टर भूण लिंग की जांच भी कर रहा है, जो कि अवैध है। करणी सेना प्रदेश सचिव समर प्रताप सिंह ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि इस सेंटरों पर गैर प्रशिक्षित लोग रिपोर्ट देकर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं मामले की जांच कर उक्त संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।
Subscribe to my channel


