बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा को मिली उप चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

पंचायत समिति बालोतरा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हरकु देवी चौधरी को 804 मतों से एक तरफ़ा विजय हासिल हुई है ये जीत जनता के विश्वाश की है जनता ने हर जगह भाजपा पर विश्वाश जताया है जिससे विपक्षी दल लगभग समाप्त होते जा रहे है भाजपा की जन कल्याण कारी नीतियों का जनता ने दिल खोल कर स्वागत किया है।

जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल ने कहा कि बालोतरा जिले में पंचायत समिति उप चुनाव वार्ड संख्या 16 ग्राम कीटनोद में हुए है जिसमें कुल 1738 वोट डाले गए है उसमें से भाजपा प्रत्याशी को 1254 वोट मिले है।

बालोतरा जिला चुनाव प्रभारी भवानी सिंह टापरा ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की इस जीत ने आगामी पंचायती राज चुनावों का परिणाम तय कर लिया है जिस तरीके से जनता का पूर्ण समर्थन भाजपा को मिल रहा है आगामी निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

इस अवसर पर राज्य मंत्री के के विश्नोई,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,पचपदरा विधायक अरुण चौधरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी,सज्जन सिंह खारवाल,पूर्व परिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, अखाराम, दिनेश माली, गौतम आसोतरा, भलाराम चौधरी, मुकना राम चौधरी ने खुशी मनाते हुए प्रत्याशी को बधाई दी।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button