ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

रोटरी क्लब भिवाड़ी द्वारा गवर्नमेंट स्कूल में एवं एनीमिया जांच शिविर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दूसरा कैंप 13 फरवरी 2025 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरव पथ में हीमोग्लोबिन जांच आयरन की दवाई वितरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

रोटरी क्लब भिवाड़ी के अध्यक्ष नीरज झालानी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम प्रिंसिपल रितु जी एवं रोटेरियन की टीम के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा रोटरी क्लब भिवाड़ी के सदस्यों का शब्दों द्वारा स्वागत किया।

डॉ नीरज अग्रवाल जी ,डीजीएनडी बृजमोहन अग्रवाल जी , डॉ महाराज कुमार जी ने स्कूल के बच्चों को बताया कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और सामाजिक सरोकार में कैसे काम करती है एवं एनीमिया के बारे में जानकारी दी और एनीमिया से बचने के उपायों के बारे में बताया।

 कैम्प में 125 छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गई जिनका हीमोग्लोबिन कम पाया गया उन्हें दवा वितरित की गई। कैंप में स्कूल के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों एवं सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग जी,विजय गुप्ता जी , सरजीत यादव जी , एलएन शर्मा जी ,आरके भारद्वाज, प्रशांत खंडेलवाल जी , सह प्रांतपाल संजय गुलाटी जी,की उपस्थिति रही ।

स्कूल के बच्चों की जांच एवं दवाई वितरण में डॉ महाराज कुमार एवं गोपीनाथ हॉस्पिटल के स्टाफ का सहयोग रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button