ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मनसा चौक से वसुंधरा नगर तक नाला भरा होने से स्थानीय लोग हुए परेशान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के बाबा मोहन राम मंदिर मंशा चौक से वसुंधरा नगर तक सड़क के दोनों और बन रहे नाले, कूडे और गंदगी से भरे पड़े हैं, नालों में बह रहा गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाता है जिससे राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद आयुक्त को भी इस बाबत कई बार जानकारी दी है लेकिन उन्होंने अभी तक इस सफाई के बारे में संज्ञान नहीं लेने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो सालों से नाल कूडे और मलबे से भरा हुआ है, जिसकी सफाई नहीं होने से बीमारियां फैलने का भी डर है। जबकि सेक्टर 1 में पिछले लगभग 6 महीनों से सफाई कर्मी नहीं आने से निवासी खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा डाल रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button