उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बृहद बसंत कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ बजाज चीनी मिल

 

जिला संवाददाता सचिन कुमार कसौधन

 

बजाज चीनी मिल रुधौली ने शुरू किया बृहद बसंत कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र करहली के ग्राम सीस्वरी बदन सिंह एवं सीस्वरी रघुवीर सिंह मैं आज गन्ना प्रजाति 0118 एवं 14201 की बुवाई कृषक श्री सूर्यभान चौधरी ग्राम प्रधान और कृषक श्री अंबिका चौधरी के प्लाट पर दो हेक्टेयर की बुवाई चीनी मिल के इकाई प्रमुख श्री विवेक तिवारी जी ने कराया इकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने उपस्थित कृषकों से कहा कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति की बुवाई करें चीनी मिल के द्वारा अनेक प्रकार की लाभकारी योजना कृषकों के हितों में जारी की गई है आप लोग ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें जिससे पैदावार अधिक से अधिक प्राप्त हो सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 0118 13235 98014 की बुवाई गन्ना बुवाई के प्रथम चरण में कर सकते हैं द्वितीय चरण में अगर आप गन्ना की बुवाई करते हैं तो अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 15023 13235 और 98014 की बुवाई कर सकते हैं जो कृषक पहली बार गन्ने की बुवाई करना चाहते हैं और उनके पास बुवाई के लिए पैसा नहीं है आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो ऐसे कृषकों को चीनी मिल के द्वारा लोन पर गन्ना बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा सप्लाई पर्ची आने पर गन्ना बीज का दाम ले लिया जाएगा बुवाई के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह ने रोग एवं कीट तथा पेड़ी प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आज्ञा राम ग्राम प्रधान चंद्रिका यादव रुदल पांडे प्रेमचंद हनुमान प्रसाद यादव जामवंत यादव पहलाद चौधरी एवं धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button