ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

रोटरी क्लब भिवाड़ी द्वारा स्कूल में प्रिंटर इंस्टालेशन एवं एनीमिया जांच शिविर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पहला कैंप 8 फरवरी 2025 शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिलकपुर गुर्जर में हीमोग्लोबिन जांच आयरन की दवाई वितरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

रोटरी क्लब भिवाड़ी के अध्यक्ष नीरज झालानी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम प्रिंसिपल मधु जी एवं रोटेरियन एवं इनरव्हील की टीम के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा रोटरी क्लब भिवाड़ी के सदस्यों का शब्दों द्वारा स्वागत किया।

डॉ नीरज अग्रवाल जी , आरसी जैन जी, डॉ महाराज कुमार जी ने स्कूल के बच्चों को बताया कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और सामाजिक सरोकार में कैसे काम करती है एवं एनीमिया के बारे में जानकारी दी और एनीमिया से बचने के उपायों के बारे में बताया।

 कैम्प में 97 छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गई जिनका हीमोग्लोबिन कम पाया गया उन्हें दवा वितरित की गई। कैंप में स्कूल के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों एवं सचिव हेमंत शर्मा,केशव भारद्वाज जी ,एलएन शर्मा जी ,माधुरी गुप्ता जी , आरके भारद्वाज जी,अनूप अरोड़ा जी ज्योति नाकरा जी , कामना भारद्वाज जी की उपस्थिति रही ।

स्कूल के बच्चों की जांच एवं दवाई वितरण में डॉ महाराज कुमार एवं गोपीनाथ हॉस्पिटल के स्टाफ का सहयोग रहा।

आज ही एनीमिया मुक्त भारत अभियान शिविर के साथ-साथ स्कूल में प्रिंटर की व्यवस्था रोटरी क्लब भिवाड़ी द्वारा की गई जिसके लिए रोटेरियन विजय आनन्द का आभार व्यक्त किया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button