देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

केंद्रीय मंत्री ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक

पेयजल,स्वच्छ्ता,बजट घोषणाएं,क़ानून व्यवस्था सहित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करावें

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर अलवर जिले व संसदीय क्षेत्र अलवर में आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति एवं अलवर सांसद खेल उत्सव के समापन कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया।

केंद्रीय मंत्री यादव ने अलवर जिले व संसदीय क्षेत्र में आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान हेतु तत्कालीन प्रकृति एवं दीर्घकालीन प्रकृति की कार्य योजना बनाकर इसे तत्काल प्रभाव से अमल में लाएं, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में किसी भी प्रकार की पेयजल संबंधी असुविधा का सामना ना करना पडे। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या संबंधी निर्देशों की पालना प्राथमिकता से सुनिश्चित करें, इनकी एक माह पश्चात पुनः समीक्षा की जाएगी। उन्होंने शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था अनवृत इसी प्रकार से जारी रहे, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुन्दर शहर पर्यटकों के लिए आकर्षण के साथ-साथ अन्य आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी उभरता है।

उन्होंने बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख 25 जनकल्याणकारी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं से जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति लाभांवित होने से वंचित ना रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं की समयबद्ध धरातल पर क्रियान्विति कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने क़ानून व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस अधीक्षक अलवर को निर्देशित किया कि सूचना तंत्र को मजबूत रखते रखें तथा प्रभावी मॉनिटरिंग कर जिले में क़ानून व शांति व्यवस्था बनाए रखें।

बैठक में जिला कलक्टर अलवर डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड कल्पना अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अलवर संजीव नैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button