अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा योजना मे धांधली बिना काम कराये लग रही फर्जी हाजिरी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

-प्रधान एवं सचिव द्वारा मनरेगा एक्ट की उड़ाई जा रही धज्जिया

-प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के परिसर के उत्तर व पश्चिम तरफ मिट्टी पटाई कार्य

-राजीव गांधी कान्फ्रेन्स हाल निर्माण कार्य मे नहीं मिले मजदूर

-ग्राम पंचायत सल्टौआ मे फर्जी तरीके से लग रहा मनरेगा हाजिरी।

-विकास खण्ड सल्टौआ में बी0डी0ओ0 आवास के उत्तर तरफ मिट्टी पटाई कार्य नहीं मिले मजदूर

बस्ती – ( सल्टौआ ) – विकास खण्ड सल्टौआ के ग्राम पंचायत सल्टौआ में बिना काम कराये प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लग रही है।

     ग्राम पंचायत सल्टौआ मे विकास खण्ड में बी0डी0ओ0 आवास के उत्तर तरफ मिट्टी पटाई कार्य पर 12 मस्टरोल चल रहा है ग्राम प्रधान बिना काम कराए ही मिट्टी कार्य के नाम पर 113 फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगवाई जा रही है

सरकार द्वारा भ्रष्ट्राचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कही जाती है किन्तु उनके ही मातहत अधिकरी सरकार के नीति को ठेंगा दिखाते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में जुट गए है रोजगार की गारंटी देने वाले सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा ग्राम पंचायत सल्टौआ मे धराशाही हो गई है। प्रधान द्वारा बिना काम कराए ही परियोजना पर फर्जी हाजिरी लगवाई जा रही है मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जियो टैग किए जाने का मानक है लेनिक जिम्मेदारों द्वारा उसका भी धज्जियां उड़ाई जा रही है घर बैठे बैठे जियो टैग कर दिया जा रहा है ग्रामीणों के आंखों में धूल झोंककर मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी लगाने के लिए मौके पर सी आई बी यानी डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाया गया है जब धरातल पर पड़ताल किए गए तो खुलासा हुआ ग्राम पंचायत सल्टौआ मे विकास खण्ड परिसर में राजीव गांधी कान्फ्रेन्स हाल निर्माण तक चल रहे कार्य पर जारी एक काम पर 12 मस्टर रोल पर एक भी मजदूर काम नही कर रहे है लेकिन प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से वही 113 फर्जी मनरेगा मजदूरो की हाजिरी रजिस्टर मे लगाई जा रही है बिना कार्य कराए प्रधान एवं सचिव द्वारा मस्टररोल मे फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है यदि निष्पक्ष जांच हो जाए तो कईयों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे और मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा। फर्जी हाजिरी के मामले मे संवाददाता ने सचिव के पास फोन किया पर उन्होंने फोन रिसिव नही किया खण्ड विकास अधिकारी सल्टौआ से भी बात करने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे भी बात नही हो सकी। अब देखना यह कि सल्टौआ ब्लाक प्रशासन के अधिकारियो द्वारा मामले मे कार्यवाही की जाती है या फिर लीपापोती कर मामले को दबा दिया जायेगा। आमजनो के प्रश्न बना हुआ है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button