अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चौथे स्तंभ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा : शेखावत
सीकर में पत्रकार पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करके पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
चूरू, 5 फ़रवरी। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र भेजकर सीकर में देर रात्रि को पत्रकार अजय कुमार डारा पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करके कठोर कार्यवाही करने और शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। यहां मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि चौथे स्तंभ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा, पुलिस हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करे। शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे। ताकि इस प्रकार आए दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लग सके। शेखावत ने कहा कि गाँव देहात की रूह से निकल कर बिना किसी के दबाव के स्वच्छ पत्रकारिता करने वाले पत्रकार पर रात्रि के समय हमला करके डराने की कोशिश करना बहुत ही शर्मनाक व निंदनीय है। अब सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने में देर न करे।

Subscribe to my channel


