देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
सामूहिक सूर्य नमस्कार कराया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी. भिवाड़ी के समीप सूर्य सप्तमी के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा में सामूहिक सूर्य नमस्कार कराया गया. शारीरिक शिक्षक रजनेश और एन एस एस प्रभारी सुभाष सैनी के निर्देशन में गाइड्स, रेंजर्स और एन एस एस स्वयंसेविकाओं ने सूर्य नमस्कार कराया. मुख्य योग शिक्षिका संस्था प्रधान नीलम यादव ने छात्राओं को योग प्राणायाम के लाभ गिनाते हुए बताया कि सूर्य प्राकृतिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है, रोजाना प्रातः काल सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक व्यायाम के साथ साथ विटामिन डी व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं. और रोगी होने के बजाय मानव समाज के लिये उपयोगी हो सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 1150 छात्राओं सहित समस्त स्टाफ, अभिभावक व गणमान्य जन उपस्थित रहे. इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभावान 16 छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा दिये गये टेबलेट भी वितरित किये गये।







Subscribe to my channel


