देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में 2 फरवरी 2025 को हिल व्यू गार्डन आरडब्लूए द्वारा सोसाइटी में 55 वा विशाल रक्तदान शिविर भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए लगाया जा रहा है। सोसाइटी महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कमेटी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, और सभी तैयारी करने के लिए अलग टीम बनाकर कार्यभार संभाले गए। रक्तदान शिविर के संयोजक एवं भिवाड़ी के समाजसेवी दिनेश बेदी का यह 55 वा रक्तदान शिविर है, जो 2015 से लगातार सेना के घायल सैनिकों के लिए शिविर लगाने की व्यवस्थाएं कर रहे हैं। आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि रक्तदान शिविर की शुरुआत भारत माता के चित्र के सामने पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों से दीप प्रज्वलन करके किया जाएगा। सभी रक्त वीरों के लिए जलपान एवं मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। आज की मीटिंग के दौरान समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा, अमलेश, जेआर यादव, हरीश भट्ट, बृजेंद्र पुष्करणा, वेद प्रकाश, राहुल गुप्ता, मिहिर कुमार, मनीराम यादव, संजय धीमान, अजय पाराशर, दिलीप पांडे, हरेंद्र बिष्ट, राजू, दीपक, चरण, मनीष गुप्ता, रमेश शर्मा, समाजसेवी दिनेश बेदी सहित अनेकों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button