अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा अपने कब्जे मे रखने वाला आरोपी सतपालसिह गिरफ्तार

 संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

अपराधियो के विरूद्द पुलिस थाना भिवाडी एंव जिला स्पैशल टीम भिवाडी की संयुक्त कार्यवाही

  अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा अपने कब्जे मे रखने वाला आरोपी सतपालसिह गिरफ्तार

 आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा 13.650 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद दिनांक 26.10.2025 को मन देवेन्द्र प्रसाद पु०नि० मय जाप्ता के वास्ते करने गश्त ईलाका थाना व औधौगिक क्षेत्र भिवाडी करता हुआ रामपुरा पहुँचा जहा दौरान गश्त मुखबीर खास द्वारा सूचना दी गई कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो रामपुरा मुण्डाना रीको एरिया एमटैक बन्द कम्पनी के पास सडक पर एक पिटू बैग लिये हुऐ काफी देर से खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है। जिसके पास कोई अवैध सामग्री हथियार या मादक पदार्थ हो सकता है। चूँकी सूचना विस्वसनीय होने पर मन थानाधिकारी द्वारा जाब्ता को आगाह कर मुताविक सूचना मुखबीर खास के सांकेतिक स्थान पर पहुँचा जहाँ मुताविक हुलिया मुखबीर खास के एक शख्स खडा मिला जो पुलिस गाडी को देखकर जाने लगा जिसको पकडा उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम सतपालसिह पुत्र श्री जसवन्तसिह जाति रायसिख उम्र 26 साल निवासी राठीवास थाना नौगांवा जिला अलवर होना बताया सख्स के कब्जे मे मिले पिट्टू बैंग को मुताविक प्रावधान स्वापक औषधी एंव मनः प्रभावी अधिनियम के तहत न्योचित कार्यवाही की जाकर चैक किया गया तो सख्त के कब्जे से भारी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कुल वजन13.650 किलोग्राम जब्त किया जाकर आरोपी गिरफ्तार किया गया वापसी थाना पर घटनाक्रम के सम्बन्ध मे अभियोग सख्या – 74 / 2025 धारा 8 / 15 एनडीपीएस एक्ट मे कायम कर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1. सतपालसिह पुत्र श्री जसवन्तसिह जाति रायसिख उम्र 26 साल निवासी राठीवास थाना नौगांवा जिला अलवर

-: बरामदगी सामग्री:-

* अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा वजन 13.650 किलोग्राम

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button