
संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी
आज ओशी फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सेक्टर 9 के गणेश पार्क में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के साथ इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। ओपन एयर क्लास के माध्यम से इन बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण और राष्ट्रगान से हुई, जो देशभक्ति और गर्व का प्रतीक बनी। इसके बाद बच्चों ने नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति और देशप्रेम का अद्भुत संदेश दिया।
बच्चों का उत्साह देखने लायक था, जिसे देखकर सेक्टरवासियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बच्चों को लड्डू, बिस्किट और टॉफियां बांटी गईं, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोज देवी व डॉक्टर राजेंदर प्रसाद मौजूद रहे । इस अवसर पर ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, प्रमोद शर्मा, गिरिराज प्रसाद, राम निवास, सुधीर जी, सुरेश यादव, राहुल, ठाकुर प्रसाद, नरेंद्र, मनोज, प्रदीप, शशि, दिनेश, पंकज, शंकर, मोना, सीमा और पूनम सहित कई सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
ओशी फाउंडेशन का यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और संस्कारों के साथ मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Subscribe to my channel


