देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

राष्ट्रीय बालिका दिवस जन जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

नगर परिषद क्षेत्र भिवाड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिदरपुर में, पवित्र ह्रदय एनजीओ के द्वारा, राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया,

 इस कार्यक्रम में सभी बच्चियों को टीका लगाकर गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत करके बालिका दिवस कार्यक्रम का शुरूआत किया गया, इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी बेटियों को गुड और भुना हुआ चना वितरित किया गया, और 14 साल से बड़ी बच्चियों को सेफ्टी नैपकिन वितरित किया गया, इस कार्यक्रम में सभी गुरुजनों एवं छात्र-छात्राओं के पावन अनुपस्थिति में पवित्र ह्रदय एनजीओ के अध्यक्ष महोदय जी के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रकाश डाला गया, राष्ट्रीय बालिका दिवस के विषय में बताते हुए बृजेश कुर्मी जी ने कहा कि

 ईश्वर का है अनमोल उपहार, बेटी को मत समझो भार,

 एक बेटी के सर्वोच्च पद पर आसीन होने पर इस खास दिन को बेटियों के नाम समर्पित करते हुए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है,

 राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम को हर साल महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा निश्चित किया जाता है,

 इस वर्ष 2025 की बालिका दिवस की थीम है

 उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना।

 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ऐसे स्लोगन को चरित्राष्ट्र करते हुए अध्यक्ष महोदय जी ने कहा कि हमें विद्यालय में भी घर आंगन समाज में भी कभी भी बेटा और बेटी में हम सबको भेदभाव नहीं करना चाहिए, बेटियों को पढ़ने लिखने का और समानता का अधिकार मिलना चाहिए, जहां बेटियां शिक्षित होती हैं वहां बेटियों को सम्मान मिलता है वह घर समाज हमेशा आगे बढ़ता है,

 अंत में सभी बच्चों को संस्था की तरफ से साफ सफाई के लिए, शिक्षा स्वास्थ्य और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया गया। और 14 साल की बड़ी बच्चों को सेफ्टी नैपकिन वितरित किया गया,

 और उसकी उपयोगिता के विषय में समझाया गया,

 जिससे सभी बच्चों को पौष्टिक आहार मिले, और सर्वांगीण विकास हो, इस कार्यक्रम में सभी छात्र, और छात्राएं, सभी गुरु जन, संस्था के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी जी, और सुनीता बहन जी और शाइस्ता बहन जी, और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button