देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानराज्य

राजस्थान बजट पूर्व चर्चा में भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महत्वपूर्ण सुझाव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज दिनांक 20.01.2025 को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग, व्यापार एवं कर सलाहकार संघो के प्रतिनिधियों के साथ जयपुर बजट पूर्व चर्चा आयोजित की गई। बैठक में भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने हिस्सा लिया। राज्य सरकार के आगामी बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 की लिए भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में प्रस्तुत कियेः

-भिवाड़ी के उद्योगों पर हर साल अक्टूबर से फरवरी के दौरान डीजी सेट चलाने पर प्रतिबंध है, और दोहरे ईंधन पर चलने वाले बेहतर जनरेटर सेट बहुत महंगे हैं। जनरेटर सेट खरीदने

के लिए उद्योगों को सब्सिडी दी जानी चाहिए। गैस पर चलने वाले डीजी सेट सर्दियों में गैस के कम दबाव के कारण डीजी सेट पूरी क्षमता से नहीं चल पाते हैं, और जिससे उद्योग भारी घाटे में चल रहे हैं। तेल उत्पादों पर वैट घटकों को कम किया जाना चाहिए, क्योंकि यह राजस्थान राज्य में बहुत अधिक है। समाज को सौर ऊर्जा स्थापित करने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को उद्योगों को भी दिया जाना चाहिए दिल्ली-मुंबई फ्रेट कारिडोर से कनेक्टिविटी – चूंकि उद्योगों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए कच्चा माल प्राप्त करने और तैयार माल भेजने के लिए दिल्ली-मुंबई फ्रेट कारिडोर से कनेक्टिविटी की तत्काल आवश्यकता है। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार लिए के एक ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता हैं।टर्नओवर लिंक्ड इंसेंटिव 25 करोड़ रूपये से अधिक निवेश वाले उद्यमीयों को दिया गया हैं। महोदय से अनुरोध है कि इसे 25 करोड़ रूपये से कम निवेश वाले सभी एमएसई को भी दिया जाना चाहिए इत्आदि-इत्आदि सुझाव दिये गये ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button