देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर OSHI फाउंडेशन का सेवा कार्य

संवाददाता दीपक शर्मा

 

भिवाड़ी । मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ओशी फाउंडेशन ने मानवता की सेवा का एक और अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। फाउंडेशन ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्गों के बीच कपड़ों का वितरण कर इस त्योहार को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत, कपड़ा बैंक की पहल से कई स्थानों पर वितरण किया गया:

अरावली विहार सेक्टर-9 में सिक्योरिटी गार्ड, सफाईकर्मी, वाहन चालक आदि को नये जैकेट, पैंट और शर्ट दिए गए। मनसा चौक सेक्टर-2 और सेक्टर-4 मेला ग्राउंड में झुग्गी वासियों को कपड़ा बैंक के अन्तर्गत 300+ जोड़ी कपड़ों के पैकेट वितरित किए गए।

आशियाना विलेज से श्री एमपी जोशी जी अपने परिवार के साथ बच्चों के लिए गरम-गरम जलेबी समोसे मूंगफली और रेवाड़ी लेकर आए बच्चे बहुत खुश हुए

फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि “ओशी फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह आयोजन मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर मानवता की सेवा करने का एक छोटा प्रयास है।”

फाउंडेशन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक शर्मा जी विकास जी मनोरंजन जी गिरिराज गुप्ता पंकज प्रदीप शंकर राहुल सीमा मोना ममता उपस्थ्स्थित रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button