देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विवेकानंद जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद :दवे 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके उत्कृष्ठ जीवन के बारें में जानकारी प्रदान की गई!

कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अल्प आयु जीवन काल में भी एक महान व्यक्ति की तरह जीवन जिया वो युवाओं के आदर्श माने जाते है जिसकी वजह से आज के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है,विमल मालवीय ने कहा कि उनके द्वारा शिकागो में आयोजित धर्म सभा में दिया गया भाषण आज भी लोगों के जेहन में जिन्दा है।

संस्थान के मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के प्रखर वक्ता थे उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के बाद कई देशों की यात्रा कर हिंदुत्व का प्रचार प्रसार किया था,गर्व से कहो हम हिंदू है का नारा स्वामी विवेकानंद की ही देन है।

इस अवसर पर पवन गहलोत,गौतम दांती,अशोक चोपड़ा,हुकमा राम,राजेंद्र माली,घनश्याम राजपुरोहित,विपिन दवे,ईश्वर दास,हीरालाल प्रजापत,आनंद दवे,कमलेश सोनी,सहित सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button