खैरथल तिजारा जिले में आठवीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट का आगामी 11 जनवरी तक जिला कलेक्टर ने अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले शिक्षा विभाग के द्वारा 25 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई थी।
खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कई दिनों तक जिले में शीतलहर का असर और ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान है। सर्दी के बढ़ते असर से स्टूडेंट को राहत देने के लिए जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के स्टूडेंट की 11 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई है। यह छुट्टियां केवल स्टूडेंट के लिए होगी स्कूल का स्टाफ स्कूल में आकर अपना काम करेगा। जिले के सभी स्कूल प्रधानाध्यापकों को आदेश की पालना करने के लिए पाबंद किया गया है। किसी भी स्कूल के द्वारा आदेशों की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।