खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

बीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम खिताब भाटी दरबार के नाम 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

शहर के आजाद क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित बीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले और एक फाइनल मुकाबला खेला गया।क्लब की ओर से जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में आई माता स्टार इलेवन ने एस एस रॉयल्स रॉयल्स को 68 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जिसके मैन ऑफ द मैच राहुल सैनी रहे , वही दिन के दूसरे सेमीफाइन मुकाबले में भाटी दरबार ने बालाजी क्लब बालोतरा को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें मैन ऑफ द मैच हितेश रहे।

फाइनल मुकाबला भाटी दरबार और आई माता स्टार इलेवन के बीच खेला गया जिसमें आई माता स्टार इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 85 रन बनाए ,जवाबी पारी में भाटी दरबार ने 9.1ओवर मे 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर बीसीएल का प्रथम खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच फिरोज ढाणी जिन्होंने 3 विकेट लिए। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड राहुल सैनी को दिया गया जिन्होंने 211 रन बनाए, बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड प्रदीप गुर्जर को दिया गया जिन्होंने 11 विकेट लिए वही बेस्ट फील्डर का अवार्ड सीताराम सोलंकी को दिया गया जिन्होंने 10 कैच लिए और इस टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज राहुल सैनी रहे जिन्हें संतोष बारूपाल की तरफ से अवॉर्ड दिया गया जिन्होंने पूरी टूर्नामेंट में 211 रन और 8 विकेट लेकर प्वाइंट टेबल पर टॉप पर रहे।विजेता टीम भाटी दरबार को मुख्य अतिथि भरत जी आजाद द्वारा 50,000 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी द्वारा नवाजा गया।वही उपविजेता टीम आई माता स्टार इलेवन को सालग भाई व अशरफ भाई द्वारा 21,000 नकद व ट्रॉफी दी गई। इस दौरान टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 10 टीम स्पॉन्सर को स्मृति चिन्ह दिए गए।

मैच के दौरान अंपायर की भूमिका महेंद्र प्रजापत, राहुल बारासा,आमीन गोई कमेंट्री और स्कोरिंग की भूमिका सीताराम गहलोत और सीताराम सोलंकी ने निभाई।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button