
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर उनको याद करते हुए उनको नमन किया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने पूर्व प्रधान
मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।बांठिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयीजी ने कहा था सता का खेल तो चलेगा,सरकारे आएगी व जाएगी पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी मगर यह देश रहना चाहिए इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए आज वाजपेयी की जन्म जयंती पर नमन करते हैं।उन्होंने ने कहा कि अटलजी ने जनसघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने ने अटलजी को याद करते हुए कहा कि जब वे प्रदेश के मारवाड़ दौरे पर आते थे तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत व राजमाता विजयराजे सिंधिया के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ वार्ता करते व उनके भाषणों को सुनने के जन सैलाब उमड़ता था। अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे।उन्होंने ने कहा कि वाजयेपी जी आम जन मानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी। बांठिया ने कहा कि वाजयेपी के समय कार्यकर्ताओं का जो निर्माण होता था वह अभूतपूर्व व कर्मठता के साथ होता था।

Subscribe to my channel


