बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामदेव नगर बालोतरा के परिसर में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

रामदेव नगर बालोतरा के परिसर में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व सदस्य बाबूलाल नामा ने नव चयनित बीएसएफ में कांस्टेबल पद पर चयनित होने पर बालिका धनवंती पुत्री ताजा राम भील का साफा पहनाकर एवं पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सन्नू देवी, मानक राम सरवड़ी, ताजाराम भील, समाजसेवी मांगीलाल परमार, पुरखाराम, बंसीलाल वेगड़, पारसराम भील, गला राम भील, ओम प्रकाश तीरगर सहित गणमान्य लोगों ने मालाए पहनाकर स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि कठिन परिश्रम करने से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के अंतर्गत राष्ट्र भक्ति से सीमा पर सेवा देना बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

नव चयनित कांस्टेबल धनवंती ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि पूर्ण निडरता से कर्तव्य का पालन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में ताजाराम भील ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button