देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
विंटर डोनेशन कैंपेन: कपड़ा बैंक कार्यक्रम की शानदार सफलता

आज ओशी फाउंडेशन के कपड़ा बैंक कार्यक्रम ने जरूरतमंदों की सेवा में एक और सराहनीय कदम बढ़ाया। सेक्टर 2 यूआईटी की झुग्गी झोपड़ियों और फेज 3 की झुग्गी बस्तियों में 300 से अधिक जोड़ी कपड़े वितरित किए गए।
विशेष रूप से, टोयोटा बोसोकू इंडिया लिमिटेड कंपनी, बावल के सहयोग से 108 जोड़ी नए कपड़े वितरित किए गए। इन कपड़ों में शर्ट, पैंट, जैकेट, स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए उपयुक्त गर्म कपड़े दिए गए, जो ठंड के मौसम में उनके लिए सहायक होंगे।
इस अवसर पर टोयोटा बोसोकू इंडिया लिमिटेड की ओर से फाइनेंस हेड श्री राकेश सिंगला, एचआर मैनेजर श्री किशन राज गुप्ता, और वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री हिदेकी माइकावा उपस्थित रहे। उन्होंने ओशी फाउंडेशन द्वारा संचालित ओपन एयर क्लास और कपड़ा बैंक पहल की सराहना की। श्री हिदेकी माइकावा ने फाउंडेशन के प्रयासों और बच्चों के अनुशासन व उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फाउंडेशन सही मायनों में समाज में बदलाव लाने का कार्य कर रहा है।
ओशी फाउंडेशन की टीम से विवेक शर्मा, गिरिराज गुप्ता, विकास शर्मा, दीपक, प्रदीप, शंकर, राहुल, सीमा, मोना, ममता, और पूनम ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
ओशी फाउंडेशन का कपड़ा बैंक कार्यक्रम हर वर्ष सर्दियों में जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का एक प्रयास है। इसमें दान किए गए कपड़ों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रूप से सुसज्जित करके वितरित किया जाता है, ताकि ये जरूरतमंदों के जीवन में गर्माहट और सुकून ला सकें।
आपके सहयोग और समर्थन से यह अभियान हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ मिलकर हम मानवता की इस यात्रा को और मजबूत बना सकते हैं।
– ओशी फाउंडेशन

Subscribe to my channel


