बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

राजेश्वर नगर की अनीता पटेल का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन सम्मान समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

राजेश्वर नगर थोब की प्रतिभाशाली अनीता पटेल का चयनअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कॉलेज शिक्षा में होने पर राजेश्वर नगर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने शॉल ओढ़ाकर एवं साफा पहनाकर असिस्टेंट प्रोफेसर की प्रतियोगी परीक्षा में 12वीं रैंक प्राप्त करने पर सफलता अर्जित करने पर सम्मान किया।

इस अवसर पर नव चयनित अनीता पटेल के पिता एवं उनके ससुर घेवर राम काला ने कहा कि हमारे गांव का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा ने हम सब का उच्च अध्ययन कर मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम में अनीता पटेल की दादी अणची, माता पवनी देवी, छगनी, केली देवी, मांगी देवी, लीला, देवी ने मालाएं पहनाकर नव चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर अनीता पटेल का स्वागत किया।

इस अवसर पर राजूराम, दुदाराम, चिमनाराम, अध्यापक बाबूलाल पटेल ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि कॉलेज शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयन होना ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

अनीता पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों एवं ससुराल पक्ष को देते हुए कहा कि बालिकाएं कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें तथा अपने क्षेत्र का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि अनीता पटेल प्रारंभ से ही कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करती रही है तथा कक्षा 12 में कला वर्ग में मेरिट में स्थान प्राप्त किया तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर में हिंदी विषय में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से डिग्री प्राप्त करते हुए दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए ।

ग्रामीण क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button