LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना निघासन पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 01.05.2026

*थाना निघासन पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर, थाना निघासन के मार्गदर्शन में थाना निघासन की पुलिस टीम ने आज दिनांक 01.05.2026 को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस ने थाना निघासन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2026 धारा 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 POCSO एक्ट के वांछित अभियुक्त राम मिलन पुत्र सुन्दर लाल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम जुगनुपुर, थाना धौरहरा, जिला खीरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:–* दिनांक 27.04.2026 को पीड़िता (उम्र करीब 17 वर्ष) ने अपने पिता के साथ थाना निघासन में आकर प्रार्थना पत्र दिया था कि राम मिलन ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाने में मु0अ0सं0 136/2026 धारा 69 बीएनएस एवं 3/4 POCSO एक्ट दर्ज किया गया था, जिसकी गहनता से विवेचना करते हुए बयान वादी, निरीक्षण घटनास्थल, पीड़िता का मेडिकल, बयान 180 व 183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 69 बीएनएस व 3/4 POCSO का लोप करते हुए धारा 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 POCSO एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त घटना के दिन से ही लगातार फरार चल रहा था जिसे आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह गिरफ्तारी जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप की गई है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*

* राम मिलन पुत्र सुन्दर लाल उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम जुगनुपुर थाना धौरहरा जिला खीरी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1.उ0नि0 राजवीर सिंह

2.का0 आलोक यादव

3.का0 सुरेन्द्र दुबे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button