अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

 चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर मुल्जिमान आजाद उर्फ भूरा व वकिल गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 वांछित अपराधियों के विरूद्ध पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही ।

  मुल्जिमान के कब्जे से चोरी किये गये 1 मोबाईल, 1 चांदी की अंगुठी व 1000/- रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को किया बरामद

  मुल्जिम आजाद उर्फ भूरा पूर्व में भी हो चुका मारपीट के मुकदमों में गिरफ्तार

दिनांक 18.12.2024 को जरियें मुखबीर खास से मन थानाधिकारी को सूचना मिली की दिनांक 17.10.2024 को बिलाहेड़ी में हुई चोरी की वारदात का आरोपी वकिल एक स्पलेण्डर मोटरसाईकिल लिए अजन्ता चौक के पास खड़ा हैं । इतला विश्वसनीय होने पर ए. एस. आई बत्तुसिंह मय जाप्ता के रवाना होकर अजन्ता चौक के पास पहुंचे तो मुखबीर के बताये एक व्यक्ति मय स्पलेण्डर मोटरसाईकिल दिखाई दिया। जो बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर भागने की कोशीश करने लगा जिसको काफी प्रयास के बावजूद हमराह जाते की मदद से पकडा व नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम होना बताया वकील पुत्र श्री फकरुदीन उम्र 19 साल निवासी बिलाहेडी थाना भिवाड़ी फैज तृतीय जिला भिवाड़ी होना बताया । जो थाना हाजा की चोरी का आरोपी होने पर एवं उसके कब्जे में मिली मोटरसाईकिल हिरो स्प्लेण्डर को घटना में प्रयुक्त होना बताया । जिसको मय मोटरसाईकिल के दस्तयाब किया जाकर रवाना होकर हाजिर थाना आये एवं थाना हाजा पर गहनता एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ के दौरान दिनांक 17.10.2024 को रात्री के समय हुई चोरी की वारदात का जुर्म स्वीकार किया। जिसके कब्जे से चोरी कियें गये 1000/- रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी किया बरामद |

O: गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान :-

1. मुल्जिम वकील पुत्र श्री फकरुदीन उम्र 19 साल निवासी बिलाहेडी थाना भिवाड़ी फैज तृतीय जिला भिवाड़ी

2. मुल्जिम आजाद उर्फ भूरा पुत्र श्री याकुब उम्र 24 साल निवासी बिलाहेड़ी थाना भिवाड़ी फैज तृतीय जिला भिवाड़ी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button