अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

काठगोदाम पुलिस ने मोटरसाइकिल से नशे की तस्करी कर रहे 02 युवकों को 1.104 किलोग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

Kathgodam police arrested 02 youths smuggling drugs on a motorcycle with 1.104 kg of hashish

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

काठगोदाम…प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए हैं।

निर्देश के क्रम में प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक सिह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस गठित टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान दिनांक 10.12.2024 को अभियुक्त पवन कुमार के कब्जे से बरामद 650 ग्राम अवैध चरस व नितेश कुमार के कब्जे से बरामद 454 ग्राम अवैध चरस कुल 1.104 किग्रा अवैध चरस मय वाहन संख्या UK 04 AJ 5177 मो0सा0 के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर FIR NO-129/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तारी-*

1-पवन कुमार पुत्र दीवान राम निवासी निकट हरदा चौराहा, जवाहरज्योति दमुवाढुंगा काठगोदाम नैनीताल उम्र 23 वर्ष

2-नितेश कुमार पुत्र रघु कुमार आर्या निवासी तल्ला प्लॉट, गुरुदेव कॉलोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम नैनीताल उम्र 25 वर्ष

*बरामदगी माल-*

कुल 1.104 किग्रा अवैध चरस मय वाहन संख्या UK 04 AJ 5177 मोटर साईकिल

*पुलिस टीम-*

1-थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक सिह बिष्ट

2- उ0नि0 अरुण राणा चौकी प्रभारी दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम

3- उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल ।

4-कानि0 भुवन चन्द्र थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल ।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button