काठगोदाम पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर चोरी की मोटर साईकिल बरामद, 01 युवक गिरफ्तार
Due to the promptness of Kathgodam police, the stolen motorcycle was recovered within 24 hours, 01 youth arrested

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
काठगोदाम…वादी शुभम कुमार ने थाना काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाईकिल, हीरो स्प्लेण्डर (नं. UK 04 AF 8813) दिनाक 28-11-2024 को बेड़ीखत्ता दमुवाढुंगा चौराहा, काठगोदाम, नैनीताल से चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर. न. 126/24, धारा 303(2)/117(2) बीएनएस के तहत चोरी का मामला पंजीकृत किया गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को मामले की शीघ्रता से जांच व अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और संभावित स्थानों पर दबिश देकर पुलिस टीम ने आज दिनाक- 05-12-2024 को कुंवरपुर चौराहे के पास से अभियुक्त सोनू सिह उर्फ गुन्ना को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के पूर्व अपराधी के इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तारी-* सोनू सिह उर्फ गुन्ना, पुत्र सतपाल सिह, निवासी बब्बन खां पूर्वी, थाना सुभाष नगर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश
*बरामद माल*- एक मोटरसाईकिल, हीरो स्प्लेण्डर (नं. UK 04 AF 8813), कीमत लगभग 80,000 रुपये
*पुलिस टीम:*
1. दीपक सिह विष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम
2. उ0नि0 अरुण सिंह राणा, चौकी प्रभारी दमुवाढूंगा
3. कानि0 टीका राम
Subscribe to my channel


